Edited By Desh Raj, Updated: 19 Jun, 2026 04:03 PM

मध्य प्रदेश से एक बेहद ही दिल को झकझोर देने वाली दुखद घटना सामने आई है। इसके बाद इलाके में मातम पसरा है। ये दिल को दुखाने वाली घटना सिंगरौली जिले के चितरंगी से सामने आई है।
(सिंगरौली): मध्य प्रदेश से एक बेहद ही दिल को झकझोर देने वाली दुखद घटना सामने आई है। इसके बाद इलाके में मातम पसरा है। ये दिल को दुखाने वाली घटना सिंगरौली जिले के चितरंगी से सामने आई है। दरअसल यहां पर एक युवती ने शादी से एक दिन पहले मौत को गले लगा लिया। युवती ने फंदे पर झूलकर अपनी जाने दे दी और पूरे परिवार के साथ गांव में शोक की लहर फैल गई। घरवालें बडे ही उत्साह औऱ खुशनुमा माहौल में शादी की तैयारियों मे लगे थे उधर “भाजपा प्रजापति” नाम की युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी।
"भाजपा प्रजापति" की शादी 19 जून को थी
जानकारी के मुताबिक ग्राम कर्थुआ बहेरा में रहने वाली भाजपा प्रजापति युवती ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती की 19 जून को शादी थी, इससे पहले की घर आंगन में बारात आती एक दिन पहले ही उसने बहुत बड़ा कांड कर लिया। सरई थाना के रहने वाले युवक के साथ भाजपा की शादी तय थी, परिजन खुशी और उत्साह के माहौल के बीच बेटी की शादी की तैयारी में लगे थे लेकिन युवती ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया कि परिवार सदमे में चला गया और गांव में भी मातम छा गया।
परिवार और क्षेत्र में पसरा मातम
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।लिहाजा अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है लेकिन पुलिस इस गंभीर मामले की जांच में जुटी है।
वहीं युवती का नाम “भाजपा प्रजापति” होने के कारण भी चर्चा में आ गया है। इसी नाम के कारण शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।