मध्य प्रदेश BJP की नई कार्यसमिति का ऐलान टला, इस वजह से लेना पड़ा बड़ा फैसला

Edited By Desh Raj, Updated: 02 Jun, 2026 03:00 PM

announcement of mp bjp s new executive committee postponed

मध्य प्रदेश में जिस ऐलान का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है वो फिलहाल टलता नजर आ रहा है।   जी हां भारतीय जनता पार्टी इकाई की कार्यसमिति का ऐलान टल गया है, इसको लेकर अभी घोषणा नहीं की जाएगी।

(भोपाल): मध्य प्रदेश में जिस ऐलान का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है वो फिलहाल टलता नजर आ रहा है।   जी हां भारतीय जनता पार्टी इकाई की कार्यसमिति का ऐलान टल गया है, इसको लेकर अभी घोषणा नहीं की जाएगी। अब नई कार्यसमिति के ऐलान के लिए इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल इसके पीछे का जो कारण है वो केंद्र में बीजेपी सरकार के 12 साल पूरे होने का बताया जा रहा है। 12 साल पूरा होने के मौके पर पार्टी विशेष अभियान में जुट गई है।अब उम्मीद जताई जा रही है कि इन कार्यक्रमों के बाद ही प्रदेश में नई कार्यसमिति का ऐलान किया जाएगा।

नामों पर सहमति को लेकर हो रही है माथापच्ची

जानकारी के मुताबिक कार्यसमिति में सदस्यों की संख्या को लेकर सहमति को लेकर माथापच्ची हो रही है। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल पार्टी के संविधान के अनुसार चलना चाहते हैं । इस नियम के मुताबिक सदस्यों की संख्या सीमित रहेगी और 106 सदस्यों तक रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं दूसरी ओर विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या भी कुल सदस्यों के 30 फीसदी रखने का फॉर्मूला तय किया गया है। इस तरह से नेताओं के नामों को लेकर काफी मंथन हो रहा है और अभी सहमति नहीं बन पा रही है।

भाजपा सरकार को केंद्र में 12 साल का लंबा समय हो गया है जिसके चलते  बीजेपी सरकार 12 साल पूरे होने पर देश भर में अभियान चलाएगी। केंद्र सरकार के कार्यों को देश को लोगों तक चौपाल और जनसभाओं के माध्यम से पहुंचाए जाने का कार्यक्रम है। इन सब कारणों की वजह से बीजेपी की कार्यसमिति के विस्तार पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!