कांग्रेस जिला महामंत्री गिरफ्तार, किया ऐसा कांड कि पूरे जिले की सियासत गरमाई,काम नहीं आया राजनीतिक प्रभाव

Edited By Desh Raj, Updated: 14 Jun, 2026 10:33 PM

congress district general secretary arrested

छतीसगढ़ में फर्जीवाड़े को लेकर कांग्रेस जिला महामंत्री पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने महामंत्री को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कोंडागांव जिले में कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री रितेश पटेल को पटवारी पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप...

(कोंडागांव): छतीसगढ़ में फर्जीवाड़े को लेकर कांग्रेस जिला महामंत्री पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने महामंत्री को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कोंडागांव जिले में कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री रितेश पटेल को पटवारी पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में अरेस्ट किया है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस जिला महामंत्री को 6 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह एक्शन शिकायत के आधार पर लिया गया है।

नौकरी दिलाने के नाम पर 6.50 लाख की ठगी का आरोप

यह कार्रवाई ग्राम गिरोला के रहने वाले  अभिराम सोरी की शिकायत के बाद  की गई है। मामले के तहत शिकायतकर्ता अभिराम सोरी साल  2017 में पटवारी भर्ती की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान का ये मामला है। इस अवधि में उनकी पहचान ग्राम बफना के रितेश पटेल से हुई।  आरोप लगाया गया है कि रितेश पटेल ने अपने प्रभाव और पहचान के बारे में बताते हुए पीड़ित को पैसे देकर नौकरी दिलाने की बात कही। अपने कांटेक्ट्स का हवाला देते हुए अभिराम को पटवारी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6.50 लाख रुपये की मांग की।

शिकायतकर्ता  अभिराम सोरी ने कहा है कि भविष्य और सरकारी नौकरी की आस में उन्होंने ये सौदा मंजूर कर लिया। आर्थिक स्थिति अच्छी न होते हुए भी उधार लेकर राशि वर्तमान कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल को दी थी लेकिन अब तक न ही नौकरी मिली है और न ही रकम की वापसी हुई है।

शिकायतकर्ता सोरी का कहना है कि जब उन्होंने अपनी राशि वापस मांगी तो रितेश पटेल ने उन्हें बैंक के 4 तो दिए लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। जब इसके बारे में बात की तो वो टालमटोल करता रहा। इसलिए थक हारकर  पुलिस में शिकायत करनी पडी।

लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। लिहाजा पुलिस ने रितेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है । कांग्रेस जिला महामंत्री की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में भी बातों का बाजार गरम हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!