Edited By Desh Raj, Updated: 02 Jun, 2026 11:19 PM

रायगढ़ में कानून व्यव्स्था को और मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए एक नई सौगात मिल गई है। रायगढ़ को 18 नए सब इंस्पेक्टर मिले हैं, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में अपराध पर लगाम लगेगा।
(रायगढ़): रायगढ़ में कानून व्यव्स्था को और मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए एक नई सौगात मिल गई है। रायगढ़ को 18 नए सब इंस्पेक्टर मिले हैं, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में अपराध पर लगाम लगेगा। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर के जारी आदेश मुताबिक प्रदेशभर में 526 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग जिलों में भेज दिया गया है।
इसी सिलसिले में रायगढ़ जिले को भी 18 नए प्रशिक्षु उप निरीक्षक मिले हैं। ये सभी सब इंस्पेक्टर पुलिस लाइन पहुंचे और यहां पर वरिष्ठ अधिकारियों से जान पहचान की और साथ ही अपने काम से भी अवगत हुए।
रायगढ़ जिले में पहुंचे ये प्रशिक्षु SI अब अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और जनता से जुड़ी जिम्मेदारियों को करीब से सीखेंगे। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों का जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय कराया।