मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव को मिला ऐसा मौका जो आज तक किसी को नहीं मिला,देश के पहले IAS बने, इटली में होगी परीक्षा

Edited By Desh Raj, Updated: 27 May, 2026 03:04 PM

principal secretary of madhya pradesh to represent india in tenis

मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव को ऐसा मौका मिला है जो आज से पहले किसी को नहीं मिला। यह एक बड़ा सम्मान माना जा रहा है। दरअसल प्रमुख सचिव विश्व टेनिस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

(भोपाल): मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव को ऐसा मौका मिला है जो आज से पहले किसी को नहीं मिला। यह एक बड़ा सम्मान माना जा रहा है। दरअसल प्रमुख सचिव विश्व टेनिस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। संदीप यादव का चयन दुनिया की प्रतिष्ठित सीनियर टीम टेनिस प्रतियोगिता ‘आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप 2026’ के लिए भारतीय टीम में हुआ है

प्रमुख सचिव विश्व टेनिस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे

 

PunjabKesari

यह इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि भारत की टीम में पहली बार किसी आईएएस (IAS) अधिकारी को  ऐसा प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है। वन विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस संदीप यादव को ये मौका मिलना एक बड़ी बात मानी जा रही है। यह चैंपियनशिप इटली की राजधानी रोम में 5 से 10 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी।

ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने की भारतीय टीम की घोषणा

आपको बता देतें है कि मध्य प्रदेश के वन विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस संदीप यादव का 50 प्लस वर्ग में चयन हुआ है। इस वर्ग में भारत से सिर्फ 4 खिलाड़ियों को ही जगह मिल पाई है जिनमें जगदीश तंवर, सुनील श्याम लुल्ला और कमरुद्दीन खान का नाम शामिल है।

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) की यह चैंपियनशिप सीनियर वर्ग की दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित आधिकारिक टीम स्पर्धा मानी जाती है। इटली की राजधानी रोम में टेनिस मास्टर्स टूर वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप का आय़ोजन होगा। इस चैंपियनशिप के लिए एसोसिएशन ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।  खास बात है कि टीम में पहली बार किसी आईएएस अधिकारी (Ias Officer) को ऐसी प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।

प्रमुख सचिव संदीप यादव के बारे में थोडी सी जानकारी

IAS संदीप यादव का जन्म 26 अप्रैल 1973 को हुआ था, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वो 2000 बैच मप्र कैडर के अधिकारी हैं। यादव मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग में आयुक्त रह चुके हैं और अब  मध्य प्रदेश के वन विभाग में प्रमुख सचिव पद पर तैनात हैं। लिहाजा यह एक बड़ी जिम्मादारी मानी जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!