गृहमंत्री अमित शाह का बहुत बड़ा ऐलान, प्रदेश के इन परिवारों को मिलेगी गाय और भैंस, 6 महीने के अंदर करेंगे ये बड़ा काम

Edited By Desh Raj, Updated: 19 May, 2026 11:45 PM

every tribal in bastar to receive a cow and a buffalo amit shah

छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बड़ा ऐलान किया है। बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि बस्तर के हर आदिवासी परिवार को गाय-भैंस दी जाएगी

(डेस्क): छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बड़ा ऐलान किया है। बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि बस्तर के हर आदिवासी परिवार को गाय-भैंस दी जाएगी और 6 महीने के अंदर ही बड़ा डेयरी नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

अमित शाह का बड़ा ऐलान- आदिवासी परिवार को गाय-भैंस देने की योजना

गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर के  विकास के लिए नई योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हर आदिवासी महिला को पशुपालन से जोड़ा जाएगा, इस योजना के तहत बस्तर के हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस देने का प्लान है। साथ ही अगले 6 महीनों में बस्तर में बड़ा डेयरी नेटवर्क तैयार करने की भी योजना है,इससे जहां स्थानीय लोगों की आय में ईजाफा होगा वहीं रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।  हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस देने के प्लान को एक बड़ी योजना माना जा रहा है जो काफी बड़ा आर्थिक सुधार ला सकता है।

नक्सलवाद के खात्मे पर भी बोले अमित शाह

वहीं अमित शाह ने बस्तर में दावा किया है कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है । अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली है और बस्तर अब तेजी से नक्सल मुक्त क्षेत्र की ओर बढ़ चुका है।

आपको बता दें कि अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में छतीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!