Edited By Desh Raj, Updated: 08 May, 2026 07:49 PM

कांग्रेस नेता ने न्यायाधीशों पर एक बड़ी टिप्पणी की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने देश के न्यायाधीशों को BJP और RSS का एजेंट बताया है। कमलेश्वर पटेल के इस बस बयान के बाद हलचल है।
(ग्वालियर): कांग्रेस नेता ने न्यायाधीशों पर एक बड़ी टिप्पणी की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने देश के न्यायाधीशों को BJP और RSS का एजेंट बताया है। कमलेश्वर पटेल के इस बस बयान के बाद हलचल है। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने न्यायाधीशों पर बड़ा हमला करते हुए न्यायालय और उसके अंदर बैठने वाले न्यायाधीशों को आरएसएस -भाजपा जुड़े लोग बताया और कहा कि ये लोग जस्टिस बनकर बैठे हुए हैं।
कमलेश्वर पटेल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष, छात्र संघ अध्यक्ष रहे पुष्पेंद्र कौरव एडवोकेट जनरल थे, पुष्पेंद्र कौरव सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बन गए हैं। कमलेश्वर ने आगे बढ़ा हमला करते हुए कहा कि अब ऐसे लोग जब जस्टिस बन जाएंगे तो जनता का काम नहीं करेंगे, ये लोग तो सिर्फ बीजेपी के लिए ही काम करेंगे।
इससे न्याय की क्या ही उम्मीद की जा सकती है। इस तरह के लोगों की भाजपा द्वारा भर्ती की गई है। भाजपा ने आज सभी जगह अपने लोगों की इसी तरह से भर्ती की है। कोई एंजेसी इससे अछूती नहीं रही है। निर्वाचन आयोग हो या फिर IT , जांच एजेंसियां का दुरुपयोग किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि यदि कोई अधिकारी अच्छा काम करता हैं तो उसका सम्मान होना चाहिए। अधिकारी और नेता में अंतर होता है। लेकिन सोचने वाली बात है कि बीजेपी सरकार में सभी मर्यादाएं लांघी जा चुकी है, सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। आगे बढ़ा हमला बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग स्थापित हो गया है।
संजय पाठक और गोयनका केस मामले का दिया उदाहरण
कमलेश्वर पटेल ने संजय पाठक और गोयनका केस मामले में बोलते हुए कहा कि न्यायाधीश ने इस मामले में खुद को अलग कर लिया। इससे साफ नजर आ रहा है कि एक न्यायाधीश ने हिम्मत जुटाकर ये बताने की कोशिश की कि भाजपा नेता प्रभाव डाल रहे थे। यह एक सही परंपरा नहीं है।