ट्विशा केस में बड़ा एक्शन! CM मोहन यादव बोले- होगी CBI जांच, परिवार को मिला न्याय का भरोसा

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 May, 2026 07:27 PM

twisha death case reaches cm cbi probe likely

मध्य प्रदेश के भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले ने अब बड़ा राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले लिया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले ने अब बड़ा राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले लिया है। बुधवार को ट्विशा शर्मा के परिजन मंत्रालय पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर न्याय की मांग की। इस दौरान परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग दोहराई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस मामले में हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार को CBI जांच हेतु पत्र लिखा जाएगा। साथ ही, यदि परिवार चाहे तो ट्विशा के पार्थिव शरीर को दिल्ली AIIMS ले जाने के लिए सरकार परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराएगी।

इधर, ट्विशा के परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर भोपाल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में बुधवार को सुनवाई हुई, जिस पर कोर्ट जल्द फैसला सुना सकता है।

सास और पति पर गंभीर आरोप

ट्विशा के परिवार ने उसकी रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह और वकील पति समर्थ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ट्विशा मानसिक तनाव में रहती थी और ससुराल का माहौल उसके लिए ठीक नहीं था। परिवार का आरोप है कि सास और पति का व्यवहार अक्सर अभद्र रहता था, जिससे वह लगातार परेशान रहती थी। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में कोर्ट के फैसले, दोबारा पोस्टमार्टम और संभावित CBI जांच पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!