प्रदेश महामंत्री ने जीतू पटवारी को बताया इतिहास के सबसे नकारा और फेल अध्यक्ष,बोले- उनके नेतृत्व में कांग्रेस टूटने की कगार पर

Edited By Desh Raj, Updated: 05 Jun, 2026 03:16 PM

jitu patwari the most incompetent and failed president in history bjp

मध्यप्रदेश में राजनीतिक हवाएं गरम हो गई हैं और शब्द बाण और ज्यादा तीव्र हो गए हैं।बीजेपी और कांग्रेस में एक दूसरे पर वार की सिलसिला जारी हो गया है। अब नए मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे ने बहुत बड़ा हमला...

(इंदौर): मध्यप्रदेश में राजनीतिक हवाएं गरम हो गई हैं और शब्द बाण और ज्यादा तीव्र हो गए हैं।बीजेपी और कांग्रेस में एक दूसरे पर वार की सिलसिला जारी हो गया है। अब नए मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे ने बहुत बड़ा हमला बोला है और उन्हें इतिहास के सबसे नकारा और फेल अध्यक्ष बता दिया है। यह एक बड़ा निजी हमला माना जा रहा है और प्रदेश में वार-पलटवार का सिलसिला तेज होने का आसार हो गए है।

जीतू पटवारी इतिहास के सबसे नकारा और फेल अध्यक्ष-रणदिवे

दरअस कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान पर प्रदेश में सियारी पारा उफान पर है।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे ने जीतू पटवारी को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। रणदिवे ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर करारा तंज कसते हुए कहा है कि जीतू पटवारी इतिहास के सबसे नकारा और फेल अध्यक्ष हैं। उनको दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पहले अपनी और अपनी डूबती हुई पार्टी की चिंता करनी चाहिए।

प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे ने कांग्रेस को कटघरे में रखते हुए कहा कि  अगर आज कांग्रेस का आंतरिक सर्वे कराया जाए, तो यह साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश इतिहास में जीतू पटवारी से ज्यादा नकारा और फेल अध्यक्ष पहले कभी नहीं रहा है । जीतू पटवारी को कार्यकर्ताओं की कोई  चिंता नहीं है औऱ न ही संगठन की परवाह है।

गौरव रणदीवे ने कहा कि कांग्रेस आज खुद टूटने की कगार पर खड़ी है। ये जो बयान जीतू पटवारी ने दिया है वो उनकी निजी निराशा है क्योंकि वे खुद का विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। कांग्रेस को आज नसीहत देने के बजाय खुद का अवलोकन करने की जरुरत है। रणदिवे ने कहा कि यह कहना कोई गलत नहीं होगा कि जीतू पटवारी इतिहास के सबसे फेल अध्यक्ष हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!