ट्रेन रोक समोसा लेने वाले वीडियो पर बोले रेलवे अधिकारी, भ्रम और झूठ फैलाया गया, मालगाड़ी को अनमैंड नहीं छोड़ा गया

Edited By Desh Raj, Updated: 08 Jul, 2026 07:02 PM

railway official speaks on of train being stopped to buy samosas

सोशल मीडिया पर कल से एक वीडियो वायरल हो रहा है... जिसमें यह दावा किया गया है कि एक मालगाड़ी को चालक दल द्वारा समोसे खरीदने के लिए बीच मार्ग में रोका गया...

इंदौर (सचिन बहरानी): सोशल मीडिया पर कल से एक वीडियो वायरल हो रहा है... जिसमें यह दावा किया गया है कि एक मालगाड़ी को चालक दल द्वारा समोसे खरीदने के लिए बीच मार्ग में रोका गया...

अब रेलवे प्रशासन ने जब इसकी जांच करायी तो वायरल वीडियो का दावा गलत निकला है...  रेलवे अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो मे जो दावा किया जा रहा है वह भ्रामक और असत्य है... पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि वास्तविकता यह है कि यह एक मालगाड़ी थी.... जो राऊ यार्ड में पूर्व निर्धारित इंजीनियरिंग कार्य के कारण राऊ होम सिग्नल पर निर्धारित परिचालन कारणों से पहले से ही खड़ी थी..

PunjabKesari

झूठ और असत्य फैलाया गया- जनसम्पर्क अधिकारी रेलवे

ट्रेन को किसी भी परिस्थिति में भोजन या समोसे लेने के लिए नहीं रोका गया था... सोशल मीडिया पर वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति ट्रेन का कार्यरत सहायक लोको पायलट नहीं, बल्कि एक स्पेयर सहायक लोको पायलट है... अधिकृत परिचालन ठहराव के दौरान उसने व्यक्तिगत रूप से भोजन खरीदा... इस दौरान मालगाड़ी को अनमैंड नहीं छोड़ा गया था... ट्रेन का कार्यरत चालक दल इंजन पर अपनी निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित था.. ट्रेन पूरी तरह सुरक्षित एवं निर्धारित परिचालन प्रक्रिया के अनुरूप थी... यह गलत एवं भ्रामक प्रचार किया गया कि ट्रेन को भोजन लेने के उद्देश्य से रोका गया था...

मुकेश कुमार ने बताया कि इसके अलावा सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को यात्री डेमू ट्रेन से जोड़कर प्रस्तुत किया गया... जबकि संबंधित घटना कॉनकोर ग्रीन फील्ड प्राइवेट टर्मिनस की मालगाड़ी से संबंधित थी... इससे आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई... लिहाजा रेलवे प्रशासन ने वीडियो को गलत तरीके से सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालो के खिलाफ भी कार्यवाई की बात कही है ...

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!