दतिया चुनाव के बीच जुबान पर आई कांग्रेस दिग्गज की नाराजगी, कहा- दिग्विजय सिंह ने मेरा घोषित टिकट 2023 में कटवाया था

Edited By Desh Raj, Updated: 14 Jul, 2026 11:11 PM

digvijaya singh got my announced ticket cancelled in 2023  nayak

दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए दिल के दर्द को सामने रखा है। उन्होंने कहा कि उनसे कांग्रेस नेताओं  से नाराजगी थी, इसलिए वो नामांकन में नहीं गए थे

दतिया (नवल यादव): दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए दिल के दर्द को सामने रखा है। उन्होंने कहा कि उनसे कांग्रेस नेताओं  से नाराजगी थी, इसलिए वो नामांकन में नहीं गए थे लेकिन जीतू पटवारी ने फोन लगाकर मुझे बुलाया था पर मन दुखी था तो वो नहीं गए। नायक ने कहा हालांकि दिग्विजय सिंह ने मंच पर से उनका नाम लेकर माफी भी मांगी थी, ये उनका बड़प्पन है।  लेकिन उनकी सबसे बड़ी नाराजगी दिग्विजय सिंह से ही है, क्योंकि दिग्विजय सिंह ने ही मेरा घोषित टिकट 2023 में कटवाया था ।

दिग्विजय सिंह मुझे अभी भी RSS का कार्यकर्ता समझते हैं-नायक

नायक ने कहा कि अभी भी दिग्विजय सिंह का रवैया मेरे प्रति ऐसा है कि वो मुझे RSS का कार्यकर्ता समझते हैं और उनका सोचना है कि ऐसा न हो कि मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में न चला जाऊं। ऐसा उनका अभी भी मानना है। 2023 में मेरा घोषित टिकट कटने के बाद कहा गया था कि चुनाव में प्रचार करो और अगले चुनाव में कांग्रेस से टिकट देगें। ये आश्ववाश्न तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने फोन पर दिया था और कमलनाथ जी ने भी आमने-सामने बैठकर ये कहा था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ पर  उन्हें उस वादाखिलाफी से काफी दुख है और समर्थकों में भी नाराजगी है। परिवार भी नाराज है। भारतीय जनता पार्टी को छोड़ने से पहले उन्होंने काफी परेशानी झेली है।

अवधेश नायक ने कहा कि एक मन करता है कि तीर्थ यात्रा पर निकल जांऊ क्योंकि मन बहुत उचाट है। लिहाजा समर्थकों की ईच्छा के अनुसार ही फैसला किया जाएगा। लिहाजा  जो भी निर्णय होगा  हो शीघ्र ही होगा, अपने ओर से कोई अफवाह न उडाएं और कोई कयास लगाएं। मैं अपने फैसले खुद करता हूं और मेरा फैसला मुझसे ही पूछा जाए। लिहाजा अवधेश नायक ने सामने आकर अपने दिल की सारे बातें खुलकर सामने रखी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!