BJP के 6 नेता तीसरी सीट छीनने को तैयार! कई कांग्रेस विधायकों से संपर्क के बाद ही चला बड़ा दांव, MP में फिर गरमाई सियासत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Jun, 2026 11:08 AM

six bjp leaders poised to snatch the third seat a bold move made only after

MP desk: मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर सियासत पूरी तरह गरमा गई है। कांग्रेस की मीनाक्षी और भाजपा के केवट आमने-सामने है। दोनों उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। साथ ही अपनी-अपनी जीत के दावे भी किए। वहीं, तीसरी सीट...

MP desk: मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर सियासत पूरी तरह गरमा गई है। कांग्रेस की मीनाक्षी और भाजपा के केवट आमने-सामने है। दोनों उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। साथ ही अपनी-अपनी जीत के दावे भी किए। वहीं, तीसरी सीट पर जीत के लिए करीब 10 विधायक चाहिए। सीएम मोहन यादव व प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित 6 नेता मैदान में जुटे हैं। खास बात यह है कि विभिन्न बैठकों और कई कांग्रेस विधायकों से संपर्क के बाद ही बीजेपी ने तीसरा उम्मीदवार उतारने का दांव चला है। जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट छीनने के लिए मुख्य रूप से 6 नेताओं ने तैयारी की है। बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, मध्यप्रदेश के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सीएम मोहन यादव, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह और वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा की कई बार बातचीत और बैठकें हुईं। रविवार को हुई अहम बैठक में भाजपा नेता ने कांग्रेस के ऐसे विधायकों की सूची तैयार की जो​ बीजेपी के उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के कई विधायकों ने भाजपा के नेताओं से संपर्क भी किया है।

वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दावा किया कि हम तीसरी सीट भी जीतेंगे, ऐसा पूर्ण विश्वास है। इधर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा खरीद-फरोख्त और दबाव की राजनीति कर रही है। राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के समय कांग्रेस नेताओं ने लड़ेंगे भी, जीतेंगे भी' के नारे भी लगाए। इस बीच बीजेपी का प्रदेश नेतृत्व अपने उम्मीदवार महेश केवट की जीत की रणनीति पर लगातार मंथन कर रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!