BJP को दबदबे वाले जिले में खानी पड़ी मुंह की, कांग्रेस की दोनों सीटों पर शानदार जीत,गदगद हो गए कांग्रेसी

Edited By Desh Raj, Updated: 04 Jun, 2026 04:22 PM

kanker urban local body by elections congress backed candidates win both seats

तीसगढ़ में 1 जून को हुए त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम एवं उप चुनाव के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। कांकेर में कांग्रेस ने जीत का शानदार परचम लहराया है।  जिले के नगरीय निकाय उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज...

(कांकेर): छतीसगढ़ में 1 जून को हुए त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम एवं उप चुनाव के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। कांकेर में कांग्रेस ने जीत का शानदार परचम लहराया है।  जिले के नगरीय निकाय उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है। जहां चारामा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-13 से मोहित नायक विजयी हुए तो वहीं दूसरी ओर पखांजूर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-9 से रूखमणी वट्टी ने जीत का परचम लहराया है।

जनता का विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत-कांग्रेस

दोनों सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद कार्यकर्ताओं का हौंसला आसमान पर है और जबरदस्त खुशी की लहर है। इसी जीत का जश्न मनाया जा रहा है।  जगह-जगह मिठाई बांटकर और आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया जा रहा है। वहीं इस जीत को कांग्रेस नेताओं ने जनता का विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत बताया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!