मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तेज हुई चर्चाएं! CM ने दिया ऐसा बयान, बढ़ गईं राजनीतिक अटकलें, कह दी ये बड़ी बात

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Jun, 2026 04:26 PM

big cabinet expansion on cards cm drops major hint

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर दौरे के दौरान मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर बड़ा संकेत देते हुए कहा, आगे-आगे देखिए होता है क्या।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर दौरे के दौरान मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर बड़ा संकेत देते हुए कहा, आगे-आगे देखिए होता है क्या। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सुशासन तिहार के बीच बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, जो महज 10 मिनट में समाप्त हो गई। हालांकि इस छोटी बैठक में उन्होंने राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे प्रकरण वर्षों तक लंबित नहीं रहने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को सबसे ज्यादा परेशानी राजस्व मामलों में देरी से होती है, इसलिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता और मानसून से जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

इस दौरान सीएम साय ने 120 करोड़ रुपए की लागत से बन रही एजुकेशन सिटी का निरीक्षण किया। 13 एकड़ में विकसित हो रही इस परियोजना में डिजिटल लाइब्रेरी, नालंदा परिसर, हॉस्टल, कोचिंग ब्लॉक और स्किल डेवलपमेंट सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

NSUI कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार से कांग्रेस बौखला गई है और उसके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वहीं नीट परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी अपराध या अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करती है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!