मुख्यमंत्री कन्या विवाह में अव्यवस्था पर पूर्व CM डॉ. रमन सिंह का बड़ा बयान, बोले- "ऐसी व्यवस्था पहली बार देखी"

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Jun, 2026 10:23 AM

former cm dr raman singh made a big statement on the chaos in the chief ministe

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई है। कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई है। कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई तेज बारिश और अव्यवस्थित इंतजामों के कारण बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डॉ. रमन सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में इस तरह की अव्यवस्था पहली बार देखी है। डॉ रमन सिंह ने कहा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ऐसी अव्यवस्था जिला प्रशासन को शोभा नहीं देता मुख्यमंत्री के स्वागत एवं मंत्रिमंडल को बैठने की व्यवस्था भी सुचारू रूप से नहीं की गई है। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के लिए सीख का सबक है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!