मीनाक्षी नटराजन विवाद पर गरमाई सियासत! दिग्विजय सिंह के बयान पर भोपाल में लगे तीखे पोस्टर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Jun, 2026 04:32 PM

politics heats up over the meenakshi natarajan controversy sharp posters appea

भोपालः मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद राजनीति गलियारों में हलचल बढ़ी हुई है। खास बात यह है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को लेकर की गई टिप्पणी...

भोपालः मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद राजनीति गलियारों में हलचल बढ़ी हुई है। खास बात यह है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को लेकर की गई टिप्पणी ने अब सियासी रूप धारण कर लिया है। वहीं, दिग्विजय सिंह के बयानों को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं।

दरअसल, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के बयानों को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। भोपाल में ऐसे कई पोस्टर लगाए गए है जिसमें उनके हालिया बयानों पर तंज कसा गया है। पोस्टर में लिखा गया है, "जब फैसला मन का न हो, तो अदालत भी कटघरे में?" "EVM गलत, चुनाव आयोग गलत, सरकार गलत और अब सुप्रीम कोर्ट भी?" इसके अलावा पोस्टर में दिग्विजय सिंह की तस्वीर के कई ऐसे शब्द दर्शाए गए हैं, जिससे राजनीतिक विवाद बढ़ सकता है। हालांकि कुछ कांग्रेस नेताओं ने बाद में पोस्टर को फाड़ दिया। 

बता दें कि कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा चुनाव नामांकन के बाद राज्य में घमासान शुरू हुआ है। यहां नामांकन निरस्त होने के बाद दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों पर सवाल उठाए थे। जिस पर भाजपा ने पलटवार किया है। बीजेपी ने इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्था पर अविश्वास बताकर हमला बोला है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!