भाजपा में हलचल तेज! प्रदेश कार्यकारिणी कभी भी हो सकती है घोषित, टीम हेमंत खंडेलवाल में बड़े चेहरों की एंट्री तय

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Jun, 2026 02:33 PM

mp bjp big reshuffle soon state executive list may be announced anytime

मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में लंबे समय से प्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी अब अंतिम चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है।

भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में लंबे समय से प्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी अब अंतिम चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पदभार संभाले लगभग एक वर्ष होने को है, लेकिन अब तक उनकी टीम का औपचारिक ऐलान नहीं हो सका है।

हालांकि पार्टी के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली स्तर पर नामों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और अब किसी भी समय प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा संभव है।सूत्र यह भी बताते हैं कि इस बार की कार्यकारिणी पहले से कहीं अधिक विस्तृत होगी, जिसमें करीब 100 से 150 तक पदाधिकारी, सदस्य और विशेष आमंत्रित शामिल किए जाने की संभावना है। 

संगठनात्मक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और अनुभव के साथ-साथ नई पीढ़ी को अवसर देने की रणनीति इस सूची की प्रमुख विशेषता मानी जा रही है।  अब देखना यह होगा कि यह बहुप्रतीक्षित सूची कब तक सार्वजनिक होती है और संगठनात्मक ढांचे को नई दिशा देती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!