Edited By Desh Raj, Updated: 05 Jun, 2026 11:12 PM

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अहम नियुक्तियां की है। कांग्रेस ने की 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति करके पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। दरअसल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने संचार विभाग में 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की...
(रायपुर): छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अहम नियुक्तियां की है। कांग्रेस ने की 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति करके पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। दरअसल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने संचार विभाग में 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश के बाद ये नियुक्तियां हुई है।
इन नियुक्ति आदेशों के अनुसार आरपी सिंह, अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, सुरेंद्र वर्मा और वंदना राजपूत को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि नितिन भंसाली, सत्यप्रकाश और अभयनारायण राय को वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
बता दे कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा पर यह नियुक्तियां की हैं। लिहाजा इन नियुक्तियों से कांग्रेस को मजबूती मिलने की उम्मीद है।