MP में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 लोग गंभीर घायल; नशे में था चालक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 May, 2026 11:33 AM

major accident in mp bus carrying passengers overturns 10

MP Desk: एमपी के नरसिंहपुर जिले के नेशनल हाईवे-44 पर शनिवार को यात्रियों से बस पलट गई है। घटना में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्रियों में चीख-पुकार मची है। सूत्रों के मुताबिक बस चालक नशा में था। आनन-फानन में गंभीर घायलों को अस्पताल...

MP Desk: एमपी के नरसिंहपुर जिले के नेशनल हाईवे-44 पर शनिवार को यात्रियों से बस पलट गई है। घटना में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्रियों में चीख-पुकार मची है। सूत्रों के मुताबिक बस चालक नशा में था। आनन-फानन में गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मुंगवानी थाना क्षेत्र में शनिवार करीब 4 बजे सुबह हुई है। जहां नेपाल से बेंगलुरु जा रही एक यात्री बस अनियत्रिंत होकर पलट गई। बस के अचानक पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक बस क्रम संख्या एमपी 13 जेडएक्स 0793 शनिवार नेशनल हाईवे-44 पर पलट गई। घटना में घायलों की पहचान दीपेंद्र (37), विमल (4), संगीता (20), उर्मिला साईं (21), सुदीप सिंह और सूजन सिंह (16) के रूप में हुई है। यात्रियों ने बताया कि बस चालक नशे की हालत में था। जिस वजह से  बस अनियत्रिंत होकर पलट गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!