Edited By meena, Updated: 09 May, 2026 02:21 PM

MLA भूलन सिंह का जन्मदिन पार्टी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। क्योंकि इस जन्मदिन पार्टी में राजनेताओं के साथ साथ सरकारी अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए...
सूरजपुर : MLA भूलन सिंह का जन्मदिन पार्टी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। क्योंकि इस जन्मदिन पार्टी में राजनेताओं के साथ साथ सरकारी अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए। इतना ही नहीं इन अधिकारियों ने जमकर धमाल मचाई और गाना गाकर समां बांधा। वहीं एक अधिकारी तो एमएल के पैर छुते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह का 8 मई को जन्मदिन था। उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में राजनेताओं के साथ साथ कई बड़े अधिकारियों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी थी। इस पार्टी में तहसीलदार, पुलिसकर्मी,पीडब्ल्यूडी और शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे। पार्टी चर्चा का विषय बन गई कि सरकारी मर्यादा छोड़कर कैसे अधिकारी कर्मचारी राजनीतिक रंग में रंग गए। इस पार्टी में तहसीलदार ने तो गाना गाकर समा भी बांधा है।

हद तो तब हो गई जब शिक्षा विभाग के बीआरसी अधिकारी ने शासकीय मर्यादा को दरकिनार करते हुए विधायक के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। सरकारी अधिकारियों का राजनीति रंग में रंगने का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस पार्टी के वीडियो पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।