Edited By Desh Raj, Updated: 16 Apr, 2026 07:48 PM

छतीसगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटनाक्रम जिला बलरामपुर का है जो काफी चर्चा में आ गया है। दरअसल भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक
(बलरामपुर): छतीसगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटनाक्रम जिला बलरामपुर का है जो काफी चर्चा में आ गया है। दरअसल भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक के साथ ऐसा कुछ हो गया कि वो भड़क गई और इतनी नाराज हो गई एसडीएम और तहसीलदार को हटाने की मांग कर डाली।
भूमिपूजन कार्यक्रम से नदारद अफसरों पर भड़कीं विधायक उधेश्वरी पैंकरा
दरअसल मामला प्रशासन और विधायक के बीच टकराव का है जो अब गंभीर विवाद मे तब्दील हो गया है।जानकारी के मुताबिक विधायक उधेश्वरी पैंकरा भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंची थी लेकिन वहां पर अधिकारियों के नदारद होने पर विधायक को बहुत बुरा लगा । समरी विधानसभा क्षेत्र की BJP विधायक उधेश्वरी पैंकरा ने राजपुर एसडीएम और तहसीलदार पर भड़कते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर ही कलेक्टर राजेंद्र कटारा को फोन करके मांगी कार्रवाई
दरअसल मामला सीसी रोड और नाली निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम का है, विधायक उधेश्वरी पैंकरा यहां पहुंची थी लेकिन संबंधित अधिकारी मौके से गायब थे। कार्यक्रम में अधिकारियों की गैरमौजूदगी विधायक को अखर गई और वो भड़क गईं।नाराज विधायक ने मौके पर ही कलेक्टर राजेंद्र कटारा को फोन घुमा दिया और 24 घंटे में एक्शन लेने के लिए कह दिया। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अधिकारियों को नहीं हटाया गया तो समर्थकों के साथ धरने पर बैठेंगी।
वहीं इस तरह की स्थिति उत्पन होने पर मौजूद समर्थक भी आक्रोशित हो गए और उन्होंने राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे माहौल भी गरमा गया। विधायक ने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार आफिस में बैठें हैं और यहां पर आने के लिए मना कर रहे हैं। विधायक ने 24 घंटे में दोनों अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कह दिया है, अगर ऐसा नहीं होता है तो वहीं पर दरी बिछाकर धरना देने की बात कही है।