BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया पश्चिम बंगाल में PM मोदी ने किस के छुए पैर, VIDEO ने जीता दिल!

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 May, 2026 12:57 PM

bjp state president hemant khandelwal told whose feet pm

MP desk: पश्चिम बंगाल में बीजेपी का लंबे समय से देखा गया सपना आखिरकार पूरा हो गया। सुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ले ली है और वे राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बन गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम Narendra Modi और गृहमंत्री Amit Shah भी मौजूद...

MP desk: पश्चिम बंगाल में बीजेपी का लंबे समय से देखा गया सपना आखिरकार पूरा हो गया। सुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ले ली है और वे राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बन गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम Narendra Modi और गृहमंत्री Amit Shah भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान पीएम मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने माखनलाल सरकार के पैर छुए और उन्हें गले लगाया। यह भावुक पल देखकर वहां मौजूद लोग काफी प्रभावित हुए। मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष Hemant Khandelwal ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने कहा कि माखनलाल सरकार का पार्टी के प्रति समर्पण सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ट्वीट में लिखा- "भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सरकार नहीं बनाती, अपने कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का सम्मान भी करती है। मंच पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक, श्री माखनलाल सरकार जी का आशीर्वाद लिया। 98 वर्ष की आयु में भी उनका जीवन राष्ट्रवाद, संगठन और समर्पण की प्रेरणा है। 1952 में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के साथ कश्मीर आंदोलन में गिरफ्तारी से लेकर बंगाल में भाजपा संगठन को मजबूत करने तक उनका संघर्ष आज भी कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श है।
 

बता दें कि एमपी के सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में एमपी के सीएम मोहन यादव सहित NDA और भाजपा के 20 मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शिरकत की। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम Narendra Modi ने माखनलाल सरकार के पैर छुए और उन्हें गले लगाया। यह भावुक पल का वीडियो मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष Hemant Khandelwal ने सोशल मीडिया पर साझा किया। जोकि तेजी से वायरल हो रहा है।


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!