BJP MLA का दर्द,प्रदेश में 165 MLA हैं, छोटे-मोटे विधायक को मंत्री भी नहीं पहचानते,BJP विधायकों के आवेदन मंत्री के PA कचरे में फेंकते हैं

Edited By Desh Raj, Updated: 03 May, 2026 11:59 PM

bjp mla s grievance even ministers do not recognize a  junior  legislator

रतलाम में भाजपा विधायक का दर्द मंच पर ऐसा उमड़ा कि दिल से जुबा पर आ गया। ये बयान जैसे ही बाहर आया वायरल हो गया। रतलाम ग्रामीण सीट से भाजपा विधायक मथुरालाल डामर ने भरे मंच से कहा कि भाजपा विधायकों के आवेदन मंत्री के PA कचरे में फेंक देते हैं,

(रतलाम): रतलाम में भाजपा विधायक का दर्द मंच पर ऐसा उमड़ा कि दिल से जुबा पर आ गया। ये बयान जैसे ही बाहर आया वायरल हो गया। रतलाम ग्रामीण सीट से भाजपा विधायक मथुरालाल डामर ने भरे मंच से कहा कि भाजपा विधायकों के आवेदन मंत्री के PA कचरे में फेंक देते हैं, इससे दर्द होता है। प्रदेश में 165 विधायक हैं तो छोटे-मोटे विधायक को मंत्री भी नहीं पहचानते हैं। मैं विधायक हूं..दर्द होता है।

रतलाम विकास प्राधिकरण के नए संचालक मंडल के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में बोले डामर

दरअसल रतलाम विकास प्राधिकरण (आरडीए) के नए संचालक मंडल के शनिवार को हुए पदभार ग्रहण कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण सीट से भाजपा विधायक मथुरालाल डामर ने दिल की बात बोले दी जो एकदम से वायरल हो गई। क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने मंच से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि भोपाल में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह से मांग को देखते हैं कहकर बात टाल दिया जाता है। फिर फाइलें कचरे में फेंक दी जाती है, दर्द होता है। मैं विधायक हूं, वे मंत्री हैं, ऊपर मुख्यमंत्री हैं, लेकिन सड़क की मांग की तो जवाब में कागजों का पुलिंदा थमा दिया गया।

इस मौके पर विधायक डामर ने मंच पर बैठे एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप से भी सड़क बनवाने का आग्रह किया। डामर ने कहा कि जिलाध्यक्ष कहते  हैं कि सीएम उनके घनिष्ठ मित्र हैं, तो सड़कें स्वीकृत करवाने में मदद करें। इस तरह से  विधायक डामर की सीधी साफ बात पर मंत्री काश्यप सहित अन्य नेता भी मुस्कराते रहे। लेकिन विधायक ने दिल की बात बोलकर असल मायनों में अपना दर्द बयान कर दिया।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!