कितना पैसा दिए हो सांसद जी को? मंच से नायब तहसीलदार पर भड़के सांसद, VIDEO वायरल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 May, 2026 05:42 PM

how much money did you give the mp the mp lashed out at the deputy tehsildar

रायपुरः छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक बार फिर सुशासन तिहार कार्यक्रम चर्चा में आ गया है। जहां एक नायब तहसीलदार पर सांसद भड़क उठे। बताया गया कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लगातार शिकायत मिल रही थी। जिस पर उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार...

रायपुरः छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक बार फिर सुशासन तिहार कार्यक्रम चर्चा में आ गया है। जहां एक नायब तहसीलदार पर सांसद भड़क उठे। बताया गया कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लगातार शिकायत मिल रही थी। जिस पर उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाई। कहा - "आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ।"

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को आरंग के नगर पंचायत समोदा हाई स्कूल मैदान में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायते लेकर पहुंचे थे। लेकिन, इस वक्त माहौल उस समय गरमा गया जब मंच पर सबसे ज्यादा मुद्दा तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर उठा। वहीं, नायब तहसीलदार गजानंद सिदार की सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आई।

जिस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को खरी-खोटी सुनाई। बृजमोहन ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है। कहा कि "कितना पैसा लेते हो, जो लोगों को बोलते हो, और हां क्या बोलते हो लोगों से? कितना पैसा दिए हो सांसद जी को, बताओ कितना पैसा दिए हो?" सांसद बृजमोहन के नायब तहसीलदार को फटकारने पर मौके पर मौजूद ग्रामीण ताली बजाने लगे। इसका पूरा वीडियो भी सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


वहीं, इस कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से वे तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। लेकिन, उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पा रहा था। ऐसे में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने मंच से खुलकर अधिकारी को फटकार लगाई और जवाब मांगा है। ऐसे में ग्रामीणों ने सांसद को अपना पूरा समर्थन दिया है। वहीं, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की नाराजगी और नायब तहसीलदार को मंच से लगाई गई फटकार चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!