बेहिसाब तानों और ट्रोलिंग से डिप्रेशन में गई निलंबित तहसीलदार,तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती, बुजुर्ग के जहर खाने को बताया था नौटंकी

Edited By Desh Raj, Updated: 29 May, 2026 07:31 PM

suspended tehsildar slips into depression due to relentless taunts and trolling

श्योपुर में जनसुनवाई के दौरान फरियादी की मौत के होने के बाद बवाल बढ़ गया है।  पुलिस-प्रशासन दोनों पर गंभीर सवाल उठे हैं तो वहीं एक और बडी घटनाक्रम सामने आ रहा है। ॉ जिस तहसीलदार मनीषा मिश्रा पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं वो अस्पताल में भर्ती कराई गई...

श्योपुर(जेपी शर्मा): श्योपुर में जनसुनवाई के दौरान फरियादी की मौत के होने के बाद बवाल बढ़ गया है।  पुलिस-प्रशासन दोनों पर गंभीर सवाल उठे हैं तो वहीं एक और बडी घटनाक्रम सामने आ रहा है। ॉ जिस तहसीलदार मनीषा मिश्रा पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं वो अस्पताल में भर्ती कराई गई हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद वो  तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो गई हैं और जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई हैं। जानकारी के मुताबिक तहसीलदार मनीषा मिश्रा सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा ट्रोल की गईं कि वो अवसाद में चली गई और उन्हे हास्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है।

उठ रहे हैं कई सवाल

इस मामले को लेकर कई सवाल उठ रहें कि जनसुनवाई में फरियादी को जहर खाने के लिए किसने मजबूर किया। मृतक ने जिन लोगों पर आरोप लगाए उनके खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने क्यों कार्रवाई नहीं की है।  असली दोषियों पर कब एक्शन होगा। ये वो सारे सवाल है जिनके जवाब श्योपुर की जनता मांग रही है।

देवेंद्र गोयल नाम के बुजुर्ग ने जनसुनवाई में जहर खाया था

दरअसल  देवेंद्र गोयल नाम के बुजुर्ग ने जनसुनवाई में जहर खा लिया था। महिला तहसीलदार मनीषा मिश्रा ने इसे नौटंकी बताया था लेकिन बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसके बाद ही उन पर सवाल उठने शुरु हो गए थे। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर शीला दाहिमा ने तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद उन्हें सामान्य निर्वाचन विभाग में अटैच कर दिया गया था। 

जानकारी के मुताबिक मनीषा मिश्रा आज सुबह अपने दफ्तर पहुंचने के बाद अचानक बेहोश हो गईं। जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, अभी भी वो दाखिल हैं। कहा जा रहा कि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से वो अवसाद मे चली गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!