तरबूज बना मौत का कारण, खाते ही पिता की मौत, बेटा गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर भर्ती

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 May, 2026 07:42 PM

sheopur incident father dies after eating watermelon son in icu

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां तरबूज खाने के बाद पिता की मौत हो गई,

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां तरबूज खाने के बाद पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर हालत में अस्पताल के वेंटिलेटर पर भर्ती है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन सदमे में हैं।

जानकारी के अनुसार, मामला शहर के रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने स्थित कॉलोनी का है। यहां शाजापुर जिले के सुसनेर निवासी 43 वर्षीय इंद्र सिंह परिहार अपने 21 वर्षीय बेटे विनोद परिहार के साथ परिवार समेत किराए के मकान में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह दोनों ने पेट और सीने में जलन की शिकायत के बाद ठंडक के लिए पानी से भरे मटके में रखा हुआ तरबूज खाया।

तरबूज खाने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इंद्र सिंह को गंभीर स्थिति में कोटा रेफर कर दिया।

दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही इंद्र सिंह परिहार ने दम तोड़ दिया। वहीं, उनके बेटे विनोद परिहार की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल के वेंटिलेटर पर रखा गया है।परिवार पर इस घटना ने गहरा दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। मृतक की पत्नी संगीता और अन्य परिजन सदमे में हैं और लगातार रो-रोकर बेहाल हैं। फिलहाल डॉक्टरों ने मौत के स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं की है, लेकिन प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!