Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 May, 2026 11:57 AM

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम लगातार खराब चल रहा है। राज्य में अगले चार दिन ओर अधिक भारी बताए जा रहे है। भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश से लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन, इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। किसानों को भी खासा परेशानी का सामना करना पड़ा है।...
भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम लगातार खराब चल रहा है। राज्य में अगले चार दिन ओर अधिक भारी बताए जा रहे है। भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश से लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन, इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। किसानों को भी खासा परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। प्रदेश के करीब 39 जिलों में ओलावृष्टि, आंधी-झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज यानी 5 मई को एमपी के 39 जिलों में मौसम की चेतावनी दी गई। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुणा जिले में आंधी-झमाझम बारिश की आशंका जताई गई है। साथ ही 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।
आंधी-बारिश के बीच प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी है। इंदौर, धार, उज्जैन, देवास, रतलाम और मंदसौर में गर्मी का प्रभाव देखने को मिलेगा। रायसेन में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा खरगोन में 43 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, मंडला 41.9 डिग्री और नरसिंहपुर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। ग्वालियर में तापमान 4.8 डिग्री गिरकर 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री कम था।