एमपी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Apr, 2026 09:35 AM

important meeting of mp cabinet today many important

भोपालः आज यानी बुधवार को मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। जिन पर विस्तारपूर्वक चर्चा के बाद सरकार की मंजूरी मिल सकती है। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए शेल्टर होम...

भोपालः आज यानी बुधवार को मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। जिन पर विस्तारपूर्वक चर्चा के बाद सरकार की मंजूरी मिल सकती है। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए शेल्टर होम की सुविधा मिल सकती है। ऐसे में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के परिजनों के लिए शेल्टर होम योजना का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस योजना के तहत तीमारदारों के लिए रुकने की व्यवस्था के साथ जरूरी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। 
इसी के साथ ही मंडला में मेडिकल कॉलेज को मोहन कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।
 
इसके अलावा सीएम केयर योजना-2026 को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। इस योजना के तहत कैंसर और हृदय रोग जैसे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!