एमपी कैबिनेट की अहम बैठक आज, किसानों को बोनस देने की तैयारी में सरकार; कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 May, 2026 10:51 AM

mp cabinet meeting today government preparing to give farmers bonus

MP Desk: मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आज यानी मंगलवार को होने जा रही है। बैठक में किसानों के लिए सरकार अहम निर्णय ले सकती है। इस दौरान किसानों को दलहनी फसलों पर बोनस देने की तैयारी में सरकार जुटी है। इसके अलावा अन्य कई प्रस्तावों पर कैबिनेट की...

MP Desk: मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आज यानी मंगलवार को होने जा रही है। बैठक में किसानों के लिए सरकार अहम निर्णय ले सकती है। इस दौरान किसानों को दलहनी फसलों पर बोनस देने की तैयारी में सरकार जुटी है। इसके अलावा अन्य कई प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।  

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए दलहनी फसलों पर बोनस देने से जुड़ा प्रस्ताव रखा जा सकता है। दरअसल, सरकार का उद्देश्य प्रदेश को दलहन उत्पादन में देश में अग्रणी बनाना है। इसी दिशा में किसानों को आर्थिक रूप से प्रोत्साहन देने के लिए बोनस योजना तैयार की जा रही है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास और लोक निर्माण विभाग की कुछ योजनाओं को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!