इंदौर में पौधारोपण का महाअभियान! B.L. संतोष-कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में 4 घंटे में 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Aug, 2026 06:18 PM

indore plants 51 000 saplings in just 4 hours

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के अभियान को एक बार फिर शहर की जनता ने बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया।

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के अभियान को एक बार फिर शहर की जनता ने बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया। यहां 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मात्र चंद घंटों में पूरा कर लिया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल हुए। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पौधारोपण किया।

दरअसल, दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इंदौर शहर में एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया था। इसी अभियान के तहत मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में रेवती रेंज पहाड़ी पर 12 लाख 41 हजार पौधे मात्र 24 घंटे के भीतर लगाए गए थे।इस वर्ष इसी अभियान के तहत इंदौर जिले को 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

PunjabKesariइसी कड़ी में रविवार को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई अन्य गणमान्य नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान रेवती रेंज पहाड़ी पर बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया।इस दौरान मंचीय कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी का विषय बताया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन और बेहतर पर्यावरण का आधार हैं।

बीएल संतोष ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे समय में पौधारोपण के साथ-साथ पेड़ों का संरक्षण भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

साथ ही, ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों के माध्यम से पौधारोपण को भावनात्मक रूप से जन-जन से जोड़ने पर भी जोर दिया।वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में लगातार बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इंदौर केवल स्वच्छता के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के मामले में भी देश के लिए उदाहरण बने।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल और उसे बड़ा करने की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए। इंदौर में पहले भी बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाए जा चुके हैं। अब एक बार फिर 51 हजार पौधे लगाने की मुहिम के जरिए शहर की हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पौधारोपण कार्यक्रम में एक लाख से अधिक की संख्या में पहुंचे इंदौरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इंदौर शहर जहां स्वच्छता के मामले में नंबर वन है, वहीं अब हम इंदौर को ग्रीन इंदौर और पॉल्यूशन फ्री सिटी बनाने के लिए लगातार काम करेंगे।

कार्यक्रम में दो साल पहले पौधा लगाने वाले कई शहरवासी भी पहुंचे। उन्होंने अपने द्वारा लगाए गए पौधों को देखकर इस पूरे अभियान को सार्थक पहल बताया।शहरवासियों ने कहा कि इंदौर का यह रेवती रेंज परिसर अब शहर के ‘लंग्स’ के रूप में विकसित हो चुका है, जो शहर को हरियाली देने के साथ-साथ वायु प्रदूषण कम करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!