MP के किसानों को मिली बड़ी राहत, सरकार के फैसले ने बढ़ाई खुशी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 May, 2026 06:35 PM

mp farmers get big relief

भोपालः मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख 23 मई से बढ़ाकर अब 28 मई कर दी है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने ऐलान करते हुए कहा कि जिन किसानों ने स्लॉट बुकिंग करा ली है, वे अपनी उपज...

भोपालः मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख 23 मई से बढ़ाकर अब 28 मई कर दी है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने ऐलान करते हुए कहा कि जिन किसानों ने स्लॉट बुकिंग करा ली है, वे अपनी उपज आसानी से बेच सकेंगे।

सीएम ने कहा कि सरकार किसानों से किए हर वादे को निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश इस साल देश में सबसे ज्यादा गेहूं खरीदने वाला राज्य बन गया है। अब तक प्रदेश में 91 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने माना कि इस बार भंडारण, वारदाने की कमी, बेमौसम बारिश और परिवहन जैसी कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन इसके बावजूद सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सरकार किसान, गरीब, महिला और युवाओं के हित में लगातार फैसले ले रही है। गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ने से उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अब तक अपनी उपज समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाए थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!