Edited By Desh Raj, Updated: 08 May, 2026 06:03 PM

कैबिनेट मंत्री विजय शाह की मुश्किलें अब बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। देश की सर्वोच्च अदालत ने अब अपने आदेश की पालना कराने पर सख्त रुख अपना लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अब बहुत हो गया, हमारे आदेश का पालन करें।
(डेस्क): कैबिनेट मंत्री विजय शाह की मुश्किलें अब बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। देश की सर्वोच्च अदालत ने अब अपने आदेश की पालना कराने पर सख्त रुख अपना लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अब बहुत हो गया, हमारे आदेश का पालन करें।
जी हां मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल भारतीय सेना महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अब सख्ती दिखाई है।
अभियोजन को स्वीकृति देने में हो रही देरी को लेकर MP सरकार को फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अभियोजन को स्वीकृति देने में हो रही देरी को लेकर MP सरकार को फटकार लगाई है और सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि यह सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, बल्कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। बस बहुत हुआ, अब हमारे आदेश का पालन कीजिए। इस तरह से कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए प्रदेश सरकार से अपनी नाराजगी जाहिर की है।
आदेश का पालन करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए CJI सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि विशेष जांच दल द्वारा अभियोजन की मंजूरी के लिए भेजे गए प्रस्ताव 2 हफ्ते पहले ही निपटा दिया जाना चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर SIT ने मामले की जांच करके विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सरकार से अनुमति मांगी थी।
CJI सूर्य कांत ने कहा, बस बहुत हो गया, अब हमारे आदेश का पालन करें, इस मामले को चार सप्ताह बाद सूचीबद्ध करें।' सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मंत्री पर मुकदमा चलाने की मंजूरी पर फैसला अभी लंबित है। इसको लेकर कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री के व्यवहार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनको इस तरह के कमेंट करने की आदत है।कोर्ट ने कहा कि एक राजनेता के तौर पर उन्हें ये अच्छे से पता है कि महिला अधिकारी की तारीफ कैसे की जाती है।