Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 May, 2026 02:30 PM

भोपालः एमपीवासियों के लिए इस वक्त की चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां लोगों को कुछ अन्य राज्यों की तुलना में महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने अब 90 पैसे...
भोपालः एमपीवासियों के लिए इस वक्त की चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां लोगों को कुछ अन्य राज्यों की तुलना में महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने अब 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। जबकि इससे पहले कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में डीजल-पेट्रोल के दाम करीब 4 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। एमपी में पेट्रोल की कीमत देश के अन्य राज्यों की तुलना में करीब 12 रुपए ज्यादा मंहगा हुआ है।
राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 110.74 रुपए और डीजल की कीमत 95.90 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल अन्य कुछ राज्यों की तुलना में अधिक मंहगा वैट टैक्स ज्यादा होने के कारण बताया जा रहा है। यहां लोगों को पेट्रोल और डीजल प्रति लीटर करीब 12 रुपए ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को मंहगाई में डबल झटका लगा है। जोकि आमजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। इसके अलावा अन्य दूसरे कई सामान भी महंगे हो रहे है। महिलाओं की किचन का बजट भी बिगड़ा हुआ है।
प्रदेश में लोगों पर महंगाई की दोहरी मार देखकर कांग्रेस ने वैट कम करने की मांग की है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को कम करने के लिए प्रदेश सरकार से वैट टैक्स कम करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, देश में सबसे महंगे पेट्रोल वाले शहरों में भोपाल शामिल हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल लगभग 98.67 रुपए प्रति लीटर है, जबकि भोपाल में 110.70 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। यानी मध्यप्रदेश की जनता हर लीटर पर दिल्ली से लगभग 12 रुपए ज्यादा चुका रही है। सरकार को आमजन को राहत देने के लिए वैट करना चाहिए।