धर्म विशेष पर अशोभनीय टिप्पणी का मामला: पुराने भोपाल में जुमे पर सुरक्षा सख्त, मुस्लिम नेतृत्व और AIMIM ने की शांति की अपील

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 May, 2026 01:48 PM

indecent remarks on a particular religion security tightened on friday in old

भोपाल (इजहार खान): राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धर्म विशेष को लेकर की गई अशोभनीय व आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अब भोपाल का मुस्लिम नेतृत्व शांति बनाए रखने के पक्ष में आगे आया है। इस...

भोपाल (इजहार खान): राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धर्म विशेष को लेकर की गई अशोभनीय व आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अब भोपाल का मुस्लिम नेतृत्व शांति बनाए रखने के पक्ष में आगे आया है। इस संवेदनशील मामले में शहर के प्रमुख मुस्लिम नेताओं जिनमें विधायक आरिफ मसूद, विधायक आतिफ अकील और शहर काजी मुश्ताक नदवी शामिल हैं। सभी ने पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने पर संतोष व्यक्त किया है। सभी नेताओं ने स्पष्ट किया है कि पुलिस की कार्यप्रणाली से वे संतुष्ट हैं और फिलहाल किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, आंदोलन या भीड़ एकत्र करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

PunjabKesari

इससे पूर्व, एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने शुक्रवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति प्रशासन से मांगी थी। हालांकि, बीती रात उन्होंने भी एक वीडियो संदेश जारी कर किसी भी तरह के प्रदर्शन या एकत्रीकरण को निरस्त करने की घोषणा की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वे कानून-व्यवस्था और पुलिस की अब तक की कार्रवाई से पूरी तरह प्रसन्न हैं, इसलिए कोई आंदोलन नहीं किया जाएगा।

PunjabKesari

वहीं दूसरी ओर, सभी स्थानीय मुस्लिम प्रतिनिधियों और शहर काजी ने आम जनता, विशेषकर युवाओं से सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न देने और शहर में अमन-चैन व आपसी सौहार्द बनाए रखने की पुरजोर अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!