भोपाल के ठग ने मध्यमवर्गीय परिवार की ज़िंदगी भर की कमाई छीनी! अब पुलिस भी नहीं दे रही साथ…जानिए पूरी कहानी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 May, 2026 03:13 PM

a bhopal conman stole a middle class family s life savings

सीहोर (धर्मेंद्र राय): मध्यप्रदेश के सीहोर में से धोखाधड़ी व ठगी का ऐसा मामला सामने आया है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जी हां यह मामला एक मिडिल क्लास परिवार से जुड़ा है। यहां भोपाल के एक ठग ने परिवार की ज़िंदगी भर की कमाई छीनी है। आरोप है कि...

सीहोर (धर्मेंद्र राय): मध्यप्रदेश के सीहोर में से धोखाधड़ी व ठगी का ऐसा मामला सामने आया है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जी हां यह मामला एक मिडिल क्लास परिवार से जुड़ा है। यहां भोपाल के एक ठग ने परिवार की ज़िंदगी भर की कमाई छीनी है। आरोप है कि राजधानी के मशहूर ज्वेलर्स ने उनसे करीब 80 लाख रुपये ठगे गए है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस भी मदद के बजाय उन्हें धमका रही है। मामले में न्याय की उम्मीद लिए अब एसपी दफ्तर का दरवाजा खटखटाया है।

PunjabKesari

दरअसल, यह कहानी 23 जनवरी 2026 को शुरू हुई थी। जब सीहोर की रहने वाली कृष्णा बाई ने राजधानी के एक नामी ज्वेलर्स के पास करीब 25 किलो चांदी खरीदने पहुंची थी। इस दौरान महिला ने 'अतुल्य बाय अंबाजी ज्वेलर्स' को 25 किलो चांदी के लिए करीब 80 लाख रुपये दिए। बताया गया कि कृष्णा बाई एक मध्यमवर्गीय परिवार संबंधित है। उन्होंने कठिन परिस्थियों में पैसे जमा कर एक बड़ी राशि जोड़ी गई थी। महिला का आरोप है कि उन्हें पहले तो कई दिनों तक टाल-मटोल किया गया।

PunjabKesari

इसके बाद ज्वेलर्स ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। इस दौरान कृष्णा बाई को न चांदी मिली, न पैसे। जब वो अपना हक मांगने ज्वेलर्स के पास गई, तो उन्हें डराया-धमकाया गया। हैरान करने वाली बात तो ये है कि जब पीड़िता भोपाल के अरेरा हिल्स थाने पहुंची, तो न्याय मिलना तो दूर, आरोप है कि भोपाल पुलिस ने ही उन्हें धमकाकर वापस भेज दिया। सोचिए, जिस पुलिस को रक्षक होना था, उसी पर आज प्रताड़ना के आरोप लग रहे है।

PunjabKesari

​वहीं, न्याय की उम्मीद में आज ये महिला सीहोर एसपी दफ्तर की चौखट पर खड़ी है। आंखों में आंसू हैं और हाथ में शिकायतों का वो पुलिंदा, जिसे लेकर वो पिछले कई महीनों से दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। थक-हारकर पीड़िता ने सीहोर एसपी से मुलाकात की। एसपी साहब का कहना है कि— "मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर उचित कार्रवाई होगी।"

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!