पेट्रोल-डीजल ही नहीं सब्जी से सफर तक अब हर चीज होगी महंगी! आमजन को लगेगा दोहरा झटका

Edited By meena, Updated: 15 May, 2026 05:56 PM

not just petrol and diesel from vegetables to travel everything is set to becom

आज यानी 15 मई 2026 की सुबह आम आदमी के लिए महंगाई का एक और बड़ा झटका लेकर आई। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज से भारी बढ़ोतरी लागू हो गई है...

डेस्क : आज यानी 15 मई 2026 की सुबह आम आदमी के लिए महंगाई का एक और बड़ा झटका लेकर आई। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज से भारी बढ़ोतरी लागू हो गई है। पेट्रोल पर 3 रुपये 14 पैसे और डीजल पर 3 रुपये 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसका असर अब सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आपकी रसोई से लेकर रोजाना के सफर तक हर चीज महंगी हो सकती है।

 

  • डीजल महंगा होने का सबसे बड़ा असर ट्रांसपोर्टेशन पर पड़ेगा। ट्रकों के जरिए मंडियों तक पहुंचने वाली सब्जियां, फल और राशन अब ज्यादा कीमत पर मिल सकते हैं। आलू, प्याज और हरी सब्जियों के दाम बढ़ने की आशंका है।
  • दूध और डेयरी उत्पाद भी महंगे हो सकते हैं क्योंकि दूध सप्लाई और पशुओं का चारा पूरी तरह डीजल आधारित ट्रांसपोर्ट पर निर्भर करता है।
  • ऑटो, टैक्सी और बस का किराया भी बढ़ सकता है। स्कूल वैन और बस फीस में इजाफा होने से अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
  • अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग या फूड डिलीवरी करते हैं तो तैयार हो जाइए। फूड और ई-कॉमर्स कंपनियां अपने डिलीवरी चार्ज बढ़ा सकती हैं।
  • घर बनाना भी अब पहले से ज्यादा महंगा हो सकता है। सीमेंट, सरिया और ईंट जैसी निर्माण सामग्री की ढुलाई महंगी होने से निर्माण लागत बढ़ने की संभावना है।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि ईंधन महंगा तो हर चीज महंगी हो जाएगी। ये एक झटका नहीं बल्कि सबके लिए एक लिए एक बड़ा अलर्ट है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का असर हर घर और हर जेब पर दिखाई देगा। आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!