MP में पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग, 12 लोग झुलसे, कई गाड़ियां जलकर स्वाह

Edited By meena, Updated: 12 May, 2026 12:38 PM

a massive fire broke out at a petrol pump in mp injuring 12 people and burning

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जिले के पचोर में पेट्रोल पंप में भीषण आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते पेट्रोल टैंकर...

राजगढ़ (धर्मराज सिंह) : मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जिले के पचोर में पेट्रोल पंप में भीषण आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते पेट्रोल टैंकर सहित पेट्रोल पंप जलकर खाक हो गया। हादसे में 12 लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसमें से तीन पेट्रोल पंप कर्मी है। एक पेट्रोल पंप कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राजगढ़ रेफर किया गया है। वहीं करीब 15 मोटरसाइकिल जलकर राख हुई हैं।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि पेट्रोल का टैंक खाली किया जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग उपभोक्ता की मोटरसाइकिल से भड़की और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया जिस पर बमुश्किल काबू पाया गया। पचोर में बीच बाज़ार स्थित पेट्रोल पंप में लगी इस भीषण आग से अफरा तफरी का माहौल बन गया। फ़ायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी। फ़िलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!