Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 May, 2026 04:36 PM

MP Desk: मध्यप्रदेश के श्योपुर में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा के पूर्व विधायक कि गाड़ी पर ड्राइवर के साथ बदसलूकी की गई। आरोप है कि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुमित सिंघल सहित कुछ लोगों ने मारपीट, जातिसूचक गालियां व जान से मारने की धमकी...
MP Desk: मध्यप्रदेश के श्योपुर में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा के पूर्व विधायक कि गाड़ी पर ड्राइवर के साथ बदसलूकी की गई। आरोप है कि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुमित सिंघल सहित कुछ लोगों ने मारपीट, जातिसूचक गालियां व जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़िता की शिकायत पर श्योपुर कोतवाली थाना पुलिस ने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शहर के सोना लॉज के सामने हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गांधीनगर वार्ड क्रमांक 12 श्योपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जे.पी. आर्य पुत्र मांगीलाल खटीक ने बताया कि वह भाजपा के पूर्व विधायक की गाड़ी चलाता हैं। मंगलवार शाम वह सोना लॉज के सामने गाड़ी बैक कर रहे थे। तभी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुमित सिंघल ने उनकी गाड़ी के पीछे अपनी कार लगा दी। लेकिन जब चालक जयप्रकाश ने भाजपा नेता को गाड़ी पीछे से हटाने के लिए कहा। तो वह आग बबूला हो उठा।
आरोप है कि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुमित सिंघल समेत उनके साथियों ने कार में से उतरकर मारपीट शूरू कर दी। इसी के साथ ही जातिसूचक गालियां व जान से मारने की धमकी भी दी गई। बताया गया कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मारपीट में शिकायतकर्ता को चोटें भी लगी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सुमित सिंघल, राजू सिंघल और आशीष सिंघल समेत 4 लोगों पर एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।