भाजपा नेत्री से कारोबारी ने किया रेप, निवेश का झांसा देकर जाल में फंसाया, ब्लैकमेल का गंदा खेल भी, FIR दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 May, 2026 10:51 AM

a businessman raped a bjp leader lured her into a trap by promising

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य की एक भाजपा नेत्री के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कारोबारी ने भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में दुष्कर्म किया है। निवेश का झांसा देकर जाल में फंसाया गया। करीब 2.5 करोड़ ठगे गए है। महिला ने जब पैसै...

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य की एक भाजपा नेत्री के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कारोबारी ने भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में दुष्कर्म किया है। निवेश का झांसा देकर जाल में फंसाया गया। करीब 2.5 करोड़ ठगे गए है। महिला ने जब पैसै वापिस मांगे तो ब्लैकमेल किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह ने दिल्ली में महिला नेत्री के साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में हुई थी, जहां आरोपी ने खुद को बड़ा कारोबारी बताया। उसने माइनिंग कारोबार में निवेश का झांसा देकर महिला से नजदीकियां बढ़ाईं।

भाजपा नेत्री का आरोप है कि कारोबारी ने दिल्ली में दुष्कर्म किया। इसी के साथ ही निवेश का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में करीब 2.5 करोड़ ठगे गए है। महिला ने पुलिस को बताया कि पैसे वापिस मांगने पर आरोपी लगातार ब्लैकमेल किया गया। साथ ही और पैसों की मांग भी की गई। ऐसे में परेशान होकर पुलिस में शिकायत सौंपी गई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स, लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए झारखंड में दबिश दी। हालांकि अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!