KP यादव के समर्थन में सिंधिया को टारगेट करना पड़ा भारी, BJP नेता को नोटिस, पार्टी ने मांगा जवाब

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 May, 2026 05:48 PM

bjp notice to leader over post targeting scindia in support of kp yadav

मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों नेताओं और समर्थकों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर संगठन की नजर लगातार सख्त होती जा रही है।

गुना। मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों नेताओं और समर्थकों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर संगठन की नजर लगातार सख्त होती जा रही है। इसी कड़ी में अब पूर्व सांसद डॉ. केपी यादव के एक समर्थक को पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, हाल ही में डॉ. केपी यादव को खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कृष्णपाल यादव की एक फेसबुक पोस्ट विवादों में आ गई।

PunjabKesari

कृष्णपाल यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा था —

“माननीय मंत्री जी, कोई माने या न माने, दो साल तो मंत्री हैं। अब एक बात और सुन लो, आगे भी दबदबा था और आगे भी बना रहेगा। ये इतिहास ही लिखते हैं। 2019 में लिखा था और अब अशोकनगर को मंत्री पद ले आए। जय हो जननायक।

PunjabKesariइस पोस्ट को भाजपा संगठन ने गंभीरता से लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार के निर्देश पर जिला महामंत्री संतोष धाकड़ ने कृष्णपाल यादव को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

नोटिस में कहा गया है कि कृष्णपाल यादव लगातार सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी पोस्ट कर संगठन की छवि धूमिल कर रहे हैं। मामला वरिष्ठ नेताओं के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संगठन आगे सख्त कदम उठा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, गुना-अशोकनगर की राजनीति में डॉ. केपी यादव और केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी लगातार बढ़ती जा रही है, जिस पर अब भाजपा संगठन अनुशासनात्मक कार्रवाई के जरिए लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!