जीतू पटवारी का BJP पर बड़ा हमला, बोले- भ्रष्टाचार का कैंसर बन चुकी है सरकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 May, 2026 02:37 PM

jitu patwari launched a scathing attack on the bjp

रीवा (गोविंद सिंह): रीवा में बुधवार को नवीन कांग्रेस भवन के शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू...

रीवा (गोविंद सिंह): रीवा में बुधवार को नवीन कांग्रेस भवन के शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के तेवर काफी तीखे नजर आए। उन्होंने सीधे तौर पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, विंध्य अंचल हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है और यहां के लोगों ने हर सुख-दुख में कांग्रेस की विचारधारा को आत्मसात किया है। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द इस भव्य भवन का निर्माण पूरा होगा, और इसके उद्घाटन समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय नेता भी शिरकत करेंगे। जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि विंध्य अंचल हर परिस्थिति में कांग्रेस के साथ रहा है।

जीतू पटवारी ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार का कैंसर बहुत गहराई से जड़ कर गया है। इस कैंसर से अगर बचना है, तो पंचायत से लेकर लोकसभा तक इस भारतीय जनता पार्टी को हराना होगा। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा अगर कहीं सरकारी जमीनें बेची गईं तो वो रीवा की धरती है। युवा पीढ़ी आज नशे की जकड़ में है, देश भयावह महंगाई से पीड़ित है और इसका कोई दोषी कोई है तो नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को समाप्त कर दिया है। सरकार किसी की हो प्रधानमंत्री कोई भी हो सबका दायित्व है कि युवाओं के भविष्य को लेकर उनकी शिक्षा को लेकर सरकार के साथ साथ समाज काम करे। उन्होंने कहा देश मंहगाई के दौर से गुजर रहा है, पीड़ित और दुखी है, अगर इसका कोई दोषी है तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!