पूर्व CM बोले - BJP में पता ही नहीं सरकार कौन चला रहा, पुराने नेताओं को दूध की मक्खी की तरह बाहर फेंका

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 May, 2026 03:09 PM

bhupesh baghel targets bjp over leadership chaos veteran leaders sidelined

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता Bhupesh Baghel ने राज्य की भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता Bhupesh Baghel ने राज्य की भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है। भिलाई में एक निजी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पेट्रोल-डीजल संकट, प्रशासनिक स्थिति और भाजपा के हालिया संगठनात्मक बदलावों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए।

भूपेश बघेल ने दावा किया कि प्रदेश और देश में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत जैसी स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर फ्यूल स्टेशनों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं और कुछ पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं। इसी के साथ उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “सुशासन के नाम पर सिर्फ त्योहार मनाया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए मौजूदा स्थिति की तुलना भी की। उन्होंने कहा कि जैसे उस समय “नमस्ते ट्रंप” जैसे कार्यक्रम हुए थे, वैसे ही अब भी सरकार गंभीरता से हालात नहीं संभाल रही है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि Narendra Modi लोगों को सलाह देकर विदेश यात्राओं पर निकल जाते हैं। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है।

भाजपा संगठन में हालिया बदलावों पर टिप्पणी करते हुए बघेल ने कहा कि पार्टी ने अपने पुराने नेताओं को “दूध की मक्खी की तरह निकाल दिया है।” उन्होंने नाम लिए बिना संकेत दिया कि कई वरिष्ठ नेता अब संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका में नहीं हैं।

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि राज्य में यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में सरकार कौन चला रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्णय लेने की प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति है—क्या सरकार मंत्रियों के हाथ में है या अधिकारियों के।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब यह ही साफ नहीं है कि परीक्षार्थी कौन है, तो नंबर किसे दिया जाए। उनके अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और नेतृत्व की स्पष्टता का अभाव दिखाई दे रहा है।भूपेश बघेल के इन बयानों ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की राजनीति को गरमा दिया है, और भाजपा की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!