कर्मचारियों-अधिकारियों ने अगर अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाया तो प्रमोशन रोक दूंगा, BJP MLA के बड़े बोल

Edited By Desh Raj, Updated: 01 Apr, 2026 11:06 PM

bjp mla omprakash dhurve made a significant statement

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है। इस बयान के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे Omprakash Dhurve  ने बड़ा बयान दिया है।

(डिंडौरी): मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है। इस बयान के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे Omprakash Dhurve  ने बड़ा बयान दिया है।

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के शहपुरा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने बड़ा बयान दिया है।  धुर्वे ने कहा है कि यदि वे मंत्री बनते हैं तो ऐसा नियम बनाएंगे, जिसके तहत अधिकारी-कर्मचारियों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाना अनिवार्य होगा।  प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले सरकारी कर्मचारियों का वो प्रमोशन रोक देंगे।

ओम प्रकाश धुर्वे के बयान की हो रही चर्चा

शहपुरा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान धुर्वे ने ये बयान दिया है।  धुर्वे ने कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाएंगे, उनका प्रमोशन रोक दिया जाएगा। धुर्वे ने कहा कि अगर वो मंत्री वंत्री बन जाएंगें तो नियम बना दुंगा।  जो अधिकारी-कर्मचारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाएंगे उन का प्रमोशन रोक दूंगा।

नेताओं ने अपने बच्चे सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाए तो पार्टी से टिकट नहीं दिया जाएगा-धुर्वे

उन्होंने आगे कहा कि यह नियम केवल सरकारी कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अमीरों -साहूकारों पर भी लागू होगा। यदि व्यापारी वर्ग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाएंगे तो उनके लाइसेंस तक निरस्त कर दिए जाएंगे। यही नहीं धुर्वे ने नेताओं को लेकर भी यही कहा । उन्होंने कहा कि अगर  नेताओं ने अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में  नहीं पढ़ाया तो पार्टी से टिकट नहीं दिया जाएगा। लिहाजा धुर्व के ये बयान काफी चर्चा बटोर रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!