48 घंटे में पलटी तस्वीर! सिंधिया ने की तारीफ, भाजपा MLA ने कलेक्टर को बताया नकारा

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Mar, 2026 07:12 PM

2 days after scindia s praise bjp mla calls same administration inefficient

मध्य प्रदेश के गुना में नवसंवत्सर के मौके पर आयोजित विक्रमोत्सव कार्यक्रम अचानक सियासी बयानबाजी का मंच बन गया।

गुना: मध्य प्रदेश के गुना में नवसंवत्सर के मौके पर आयोजित विक्रमोत्सव कार्यक्रम अचानक सियासी बयानबाजी का मंच बन गया। एक तरफ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में जिला प्रशासन की तारीफ की थी, तो दूसरी ओर गुरुवार को गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने उसी प्रशासन पर तीखा हमला बोल दिया।

मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की मौजूदगी में विधायक शाक्य ने सीधे तौर पर अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन “सिर्फ कागजों में काम करता है, जमीन पर कुछ नजर नहीं आता।

विधायक ने गुनिया नदी के काम को लेकर भी चेतावनी देते हुए कहा कि यह आसान नहीं है और कई रसूखदार लोग इसे रुकवाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि “कुछ करके दिखाओ, तभी याद रखे जाओगे।

मंच से तीखे बोल

विधायक शाक्य यहीं नहीं रुके। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर अभी काम नहीं हुआ तो ऐसे ही नकारा अफसर आते-जाते रहेंगे।

SDM पर भी विवादित टिप्पणी

अपने संबोधन में उन्होंने SDM को लेकर भी विवादित बयान दिया और कहा कि “नवरात्रि में तलवार लेकर घूम जाएं, मजा आ जाएगा।

सवालों में प्रशासन, राजनीति गरम

एक ही हफ्ते में प्रशासन को लेकर दो अलग-अलग बयान सामने आने से गुना की सियासत गर्मा गई है। अब सवाल यह है कि आखिर जमीनी हकीकत क्या है — तारीफ सही थी या फिर विधायक के आरोप? फिलहाल इस बयान के बाद प्रशासन और राजनीति दोनों में हलचल तेज हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!