दुर्ग पुलिस ने वारदात का 48 घंटों में किया खुलासा, भेड़ और नकदी छीनकर भागे बदमाशों को दबोचा

Edited By Desh Raj, Updated: 24 Feb, 2026 11:16 PM

durg police solved the crime within 48 hours

दुर्ग पुलिस ने झपटमारी की एक अलग ही तरह की वारदात का महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। भेड़ और ₹5,000 की नकदी छीनकर भागे तीन युवकों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

दुर्ग (हेमंत पाल):  दुर्ग पुलिस ने झपटमारी की एक अलग ही तरह की वारदात का महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। भेड़ और ₹5,000 की नकदी छीनकर भागे तीन युवकों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

सुनसान तिराहे पर वारदात

22 फरवरी की शाम करीब 6:15 बजे, अहिवारा निवासी मोहम्मद अशरफ उर्फ सुल्तान कुरैशी ग्राम अकोला कपासबाड़ी से एक भेड़ खरीदकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। जैसे ही वे केडिया नाला के आगे पंचदेवरी तिराहा के कच्चे मार्ग पर पहुंचे, काले रंग की स्कूटी में सवार तीन युवकों ने पीछा किया और मौका पाकर झपट्टा मारते हुए भेड़ और ₹5,000 नकद छीनकर फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

तकनीक और मुखबिर बने पुलिस की ताकत

घटना दर्ज होते ही थाना कुम्हारी पुलिस हरकत में आई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, संदिग्ध गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। जांच की कड़ियां जुड़ती गईं और संदेहियों तक पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

राजू बेलदार (23), निवासी बेलदारपारा, कुम्हारी

राकेश सोरी (23), निवासी रामनगर, कुम्हारी

दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।

बरामदगी

भेड़ के साथ ही घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्कूटी बरामद कर ली गई है। थाना कुम्हारी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने तेजी दिखाते हुए कम समय में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!