Edited By Desh Raj, Updated: 14 Apr, 2026 02:55 PM

हडोल से एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांजा तस्करी कर रहे भाग रहे दो गांजा तस्करों की मौत होने से सनसनी फैल गई। दरअसल दोनों तस्कर पुलिस से बचते हुए भाग रहे थे और कुएं में गिर गए।
शहडोल (कैलाश लालवानी): शहडोल से एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांजा तस्करी कर रहे भाग रहे दो गांजा तस्करों की मौत होने से सनसनी फैल गई। दरअसल दोनों तस्कर पुलिस से बचते हुए भाग रहे थे और कुएं में गिर गए।
तनुज शुक्ला और सचिन सिंह बघेल की मौत
दोनों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तनुज शुक्ला और सचिन सिंह बघेल की कुएं में डूबने से मौत हो गई। शहडोल के रहने वाले तनुज शुक्ला और बुढार के सचिन सिंह बघेल की मौत गाजा तस्करी के दौरान कार पलटने से हो गई। दोनों पुलिस से बचकर भाग रहे थे और कार हादसे के शिकार हो गई, उसके बाद निकलकर भाग रहे दोनों घायल कुएं में गिर गए।
पुलिस गाड़ी देखकर भागे गांजा तस्करों की कार अनियंत्रित होकर पलटी
जानकारी के मुताबिक नाइट गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को देखकर भागे गांजा तस्करों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त कार से निकलकर दोनों भागने के दौरान खेत में स्थित कुएं में जा गिरे और उनकी मौत हो गई।
वहीं हादसे का शिकार क्रेटा कार से गांजा बरामद हुआ है , 5 किलो से अधिक गांजा बरामद होने से मामला तस्करी से जोड़ा जा रहा है। लिहाजा जैतपुर पुलिस ने कुएं ले दोनों शवों को बाहर निकाला है। ये घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के कमता कालेज तिराहे के पास की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सारे मामले की तफ्तीश कर रही है और घटना के पीछे के हर पहलू को खंगाल रही है।