असम में चुनाव प्रचार के लिए गए कांग्रेस के प्रभावी नेता की दुखद मौत, प्रदेश में शोक की लहर, पूर्व CM और मंत्री दुख में डूबे

Edited By Desh Raj, Updated: 24 Mar, 2026 09:44 PM

congress leader dies during election campaign in assam

छतीसगढ़ से एक दुखद खबर है,  कांग्रेस के एक नेता की मौत होने से शोक की लहर है। दरअसल असम में चुनाव प्रचार के लिए गए कांग्रेस नेता की वहां पर मौत हो गई है।

(बलोदाबाजार): छतीसगढ़ से एक दुखद खबर है,  कांग्रेस के एक नेता की मौत होने से शोक की लहर है। दरअसल असम में चुनाव प्रचार के लिए गए कांग्रेस नेता की वहां पर मौत हो गई है। इस मौत के बाद राजनीतिक गलियारों में दुख पसर गया है।

बलौदाबाजार के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर का निधन

दरअसल असम में चुनावी माहौल के बीच ये दिल को रुलाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर का चुनाव प्रचार के दौरान निधन हो गया। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक रुपेश ठाकुर को अचानक ही हार्ट अटैक आया और उनकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस खबर का पता चलते ही प्रदेश में दुख की लहर दौड़ गई।

चुनाव प्रचार के लिए गए थे  रूपेश ठाकुर

जानकारी के अनुसार, रूपेश ठाकुर असम में चुनाव में प्रचार के लिए गए हुए थे,लेकिन किसी को क्या पता था कि वहां पर ऐसी अनहोनी हो जाएगी। प्रचार के दौरान ही तबीयत अचानक बिगड़ी और सांसे थम गई। वहीं जब रूपेश ठाकुर के निधन की खबर छतीसगढ़ पहुंची तो बलौदाबाजार में हर कोई सन्न रह गया। किसी को ऐसी अनहोनी का विश्वास ही नहीं हो रहा था।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रुपेश के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट लिखते हुए कहा है कि..

कांग्रेस के कर्मठ सिपाही, बलौदाबाजार शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रूपेश ठाकुर जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है...रूपेश जी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित साथी थे. वे इन दिनों असम में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने के लिए अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे थे. उसी दौरान तबियत अधिक बिगड़ने से उनका गुवाहाटी में ही इलाज चल रहा था. उनका आकस्मिक निधन कांग्रेस पार्टी की बड़ी क्षति है....ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें.

वहीं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रुपेश के निधन पर कहा है कि रूपेश ठाकुर छोटा भाई था और सामाजिक कार्यों में भी साथ रहता था । उनका यूं चले जाना काफी दुखद है। लिहाजा रूपेश ठाकुर के पार्थिव शरीर को गुवाहाटी से बलौदाबाजार लाने की तैयारी की जा रही है। अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और पार्टी सम्मान के साथ होगा। लिहाजा इस घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही रुपेश के चाहने वालों और समर्थकों में काफी दुख पसरा हुआ है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!