ज्योतिरादित्य सिंधिया ने Congress पर साधा निशाना, बोले- सत्ता के लिए सहयोगियों से भी मुंह मोड़ लेती है कांग्रेस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 May, 2026 09:16 AM

jyotiraditya scindia targeted the congress

भोपालः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तमिलनाडु में टीवीके नीत सरकार को कांग्रेस द्वारा समर्थन देने को लेकर उस पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस जनता के प्यार और आशीर्वाद की नहीं, बल्कि सत्ता और पद की भूखी है। कांग्रेस ने अपने...

भोपालः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तमिलनाडु में टीवीके नीत सरकार को कांग्रेस द्वारा समर्थन देने को लेकर उस पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस जनता के प्यार और आशीर्वाद की नहीं, बल्कि सत्ता और पद की भूखी है। कांग्रेस ने अपने पुराने सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) से नाता तोड़कर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को समर्थन दिया है। कांग्रेस ने यह भी घोषणा की है कि टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ उसका गठबंधन भविष्य के सभी चुनावों के लिए रहेगा।

सिंधिया ने अपने लोकसभा क्षेत्र गुना रवाना होने से पहले हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यही सच्चाई है और अब यह सबको पता चल चुका है। कहा- "मैं पिछले छह वर्षों से कह रहा हूं कि कांग्रेस जनता के प्यार और आशीर्वाद की नहीं, बल्कि सत्ता और पद की भूखी है।'' कांग्रेस ने कहा है कि टीवीके के साथ उसका गठबंधन दोनों दलों के बीच आपसी सम्मान और साझा जिम्मेदारी पर आधारित है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 234 में से 108 सीटें जीती हैं। सिंधिया ने कहा कि जहां भी कांग्रेस को सत्ता और पद मिलेगा, वह वहीं चली जाएगी। पिछले कुछ दिनों में लिए गए फैसले इसका ताजा उदाहरण हैं, जिसने एक बार फिर जनता को इसकी सच्चाई से अवगत करा दिया है।

वहीं, केरल में मुख्यमंत्री पद के नाम की घोषणा नहीं किए जाने के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक जनता का विश्वास खो चुकी है और अब धीरे-धीरे अपने कार्यकर्ताओं का भरोसा भी खोने जा रही है। पूर्व में कांग्रेस में रहे सिंधिया वर्ष 2020 में मध्यप्रदेश में कई विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। उनके इस कदम से राज्य में 15 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। इसके बाद वह केंद्रीय मंत्री बने।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!