Edited By meena, Updated: 08 May, 2026 02:02 PM

रायपुर नगर निगम को आखिरकार अपना नया आयुक्त मिल गया। रायपुर नगर निगम की कमान अब 2018 बैच के आईएएस अधिकारी संबित मिश्रा संभालेंगे। वे सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे...
रायपुर : रायपुर नगर निगम को आखिरकार अपना नया आयुक्त मिल गया। रायपुर नगर निगम की कमान अब 2018 बैच के आईएएस अधिकारी संबित मिश्रा संभालेंगे। वे सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। अपने अलग अंदाज के लिए पहचान बनाने वाले अधिकारी संबित मिश्रा ने अपने अब तक के कार्यकाल में नगरीय प्रशासन से लेकर पंचायत और नक्सल प्रभावित इलाकों तक काम किया है।
इससे पहले रायगढ़ नगर निगम आयुक्त, जशपुर जिला पंचायत CEO और कोरबा जिला पंचायत CEO जैसे पदों पर काम कर चुके हैं। बीजापुर कलेक्टर रहते हुए उनका कार्यशैली सबसे ज्यादा चर्चा में रही। लोगों के बीच जाना और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का तरीका लोगों को खूब भाया था। दूर दराज लोगों के बीच उनकी तस्वीरें अकसर चर्चा में रहती थी।
कौन है IAS संबित मिश्रा
संबित मिश्रा ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले हैं। वे 2018 बैच के आईएएस अधिकारी है। संबित मिश्रा ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 51वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और जेएनयू से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री की।
अब रायपुर में निगम आयुक्त के तौर पर कमान संभालेंगे। यहां शहर की सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक, अवैध निर्माण, अतिक्रमण, जलभराव और टैक्स वसूली जैसी बड़ी चुनौतियां उनके सामने होंगी।