IAS ऑफिसर के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश, सतर्क रहने की अपील

Edited By meena, Updated: 25 Apr, 2026 07:57 PM

attempt to commit fraud using a fake facebook id created in the name of an ias o

छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश करने का मामला सामने आया है। खुद अधिकारी ने इसकी जानकारी...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश करने का मामला सामने आया है। खुद अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मनरेगा आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने कहा कि उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसके जरिए लोगों को मैसेज कर मोबाइल नंबर समेत अन्य निजी जानकारी मांगी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आईडी पूरी तरह फर्जी है और इसका उनसे कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और न ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। यदि किसी को इस तरह की आईडी या संदिग्ध मैसेज मिलते हैं तो तुरंत उसे रिपोर्ट करें और इसकी जानकारी उन्हें भी दें। प्रशासन ने भी आम जनता से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी से बचने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!